Surprise Me!

परवाणू केबल कार में आई खराबी, 150 फीट ऊंचाई पर फंसे पर्यटक |Parwanoo Timber Trail Rescue|

2022-06-20 29,556 Dailymotion

हिमाचल के प्रवेशद्वार परवाणू के टीटीआर होटल में रोपवे में तकनीकी खराबी आने के कारण 11 लोग फंस गए हैं। पुलिस और अग्निश्मन विभाग की टीम मौके पर लोगों को निकालने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि घटना करीब 1:45 की है। जब पर्यटक केबल कार से होटल मोक्षा से परवाणू की ओर आ रहे थे कि अचानक ट्रॉली बीच में ही फंस गई। इससे ट्रॉली में बैठे 11 लोगों की सांसें हवा में अटक गईं। बताया जा रहा है महिला सहित चार लोगों को निकाल लिया गया है जबकि अन्य को निकालने के लिए टीम प्रयास कर रही है। वहीं एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। कसौली एयरफोर्स से बात की जा रही है। जल्द ही लोगों को निकाल लिया जाएगा।

Buy Now on CodeCanyon